बिहार
पताही के गांवों में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी, 122 लोग किए गए क्वारंटाइन
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2020 6:27:06 PMपताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड के गांवों में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों वं प्रशासन की सतर्कता से विभिन्न राज्यों से आये प्रवासी लोगों को प्रखंड के पांच क्वारंटाइन सेंन्टर पर रखा गया है। अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि सिंघेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय पताही, बखरी उच्च विद्यालय, जिहुली उच्च विद्यालय बैतोना उच्च विद्यालय वं सूगापीपर मध्य विद्यालय में तीस प्रवासी को रखा गया है।
सभी केंद्रों पर खाना, पानी ,बिजली शोचालय , बाथरूम के साथ मेडिकल टीम द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जा रही है। वहीं क्यारंटाइन सेन्टर पर अधिकारियों , जनप्रतिनिधि वं मिडिया कर्मियों को छोड़ कर किसी अन्य व्यक्ति को जाने कि इजाजत नहीं है।