मोतिहारी
मोतिहारी के चांदमारी स्थित संत थोमस इंग्लिश स्कूल के संस्थापक थोमस सर का निधन
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2020 7:29:33 PMमोतिहारी। शहर के चांदमारी स्थित संत थोमस स्कूल के संस्थापक विनसन थोमस का निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को शहर के एक निजी होस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके शुभेच्छुओं ने बताया कि उन्हें अपेंडिक्स में दर्द के बाद कल होस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि उनका अपेंडिक्स फट जाने से उनका निधन हो गया।
वे केरल के मूल निवासी थे। करीब ढाई दसक पहले चांदमारी के एमएस कॉलेज-चिलवनिया पथ में संत थोमस स्कूल की स्थापना की थी। यह स्कूल पूर्व मंत्री सीताराम सिंह के चांदमारी स्थित निवास से सटे प्रो स्व चक्रधर बाबू के मकान में किराए पर चलता है। इस स्कूल में बंजरिया के मोखलिसपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह पार्टनर व सहसंस्थापक भी हैं।
जेनरल इंश्योरेंस के वरिष्ठ सर्वेयर इंजीनियर अजय आजाद ने थोमस सर के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने बताया कि बताया यह स्कूल 1994 से यहां पर संचालित है। जहाँ से उनके बेटे-बेटी ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। जिससे उनके बच्चों में शिक्षा का मजबूत आधार बना।