ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चिरैया में बाईक के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2020 11:55:19 PM
चिरैया में बाईक के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी/चिरैया थाना क्षेत्र के सरौगढ़ पंचायत के सरसावा घाट गांव में महज एक बाइक के लिए ससुराल वालों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। वहीं सभी ने साक्ष्य छुपाने के नियत से उसके शव को  आननफानन में जला दिया।  घटना बुधवार की रात की बताई गई है। उक्त घटना को लेकर मृतका रीना देवी(25) की भाभी व जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पुनास गांव निवासी सुरेश सहनी की पत्नी शर्मिला देवी ने गुरुवार को चिरैया थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शर्मिला देवी द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में मृतका के पति नवल सहनी सहित उसके सास, ननद, भैसुर व गोतीन को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चार वर्ष पूर्व उसकी ननद रीना देवी की शादी सरसावा गांव निवासी स्व. पुलदेव सहनी के माझिल पुत्र नवल सहनी के साथ हुई थी। 

 
 
शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। बाद में रीना के ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनकी मांगों की पूर्ति नही की जा सकी। जिसके करने मृतिका के ससुराल वालों ने उनके साथ  हमेशा मारपीट करते थे। साथ हीं उन्हें कई तरह से पड़तारित भी करते थे। इधर मृतिका के ससुराल वालों ने लॉकडाउन का मौका पाकर उनके ननद की  गला घोंट कर हत्या कर दी है। साथ हीं साक्ष्य छुपाने के लिए नियत से आनन-फानन में उसके शव को भी जला भी दिया है। ग्रामीणों की माने तो मृतिका 6 माह की गर्भवती थी। उसे कोई बाल-बच्चा नही था। मृतिका मुंहजोर किस्म की थी। इधर घटना की सूचना मिलते हीं चिरैया पुलिस सरसावा घाट गांव में पहुंच कर शव की खोजबीन किया। लेकिन शव को जला दिया गया था। साथ हीं  मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। 
 
 
थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने कहा कि मृतिका के भौजाई शर्मिला देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सभी की खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि  मृतिका का पति नवल सहनी तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS