ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लॉक डाउन के कारण छठ व्रतियों ने अपने-अपने घर पर ही अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2020 9:10:45 PM
लॉक डाउन के कारण छठ व्रतियों ने अपने-अपने घर पर ही अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया

रक्सौल अनिल कुमार। लॉक डाउन के बीच लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों का उत्साह में कमी  देखने को नही मिली। प्रशासन के द्वारा घाट पर जाने की अनुमती नहीं देने के बाद भी छठ व्रतियों ने अपने-अपने घर पर ही पोखर बना सोमवार को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूरी विधि विधान के साथ सूर्योउपासना की गयी। छठ व्रतियों के द्वारा महापर्व के छठ के मंगल गीत भी गायी गयी। 

 
 
वही छठ व्रती राजकुमारी देवी, लालमुनी देवी, गीता देवी सहित दर्जनों छठ व्रतियों ने कहा कि इस बार हमलोगों ने अपने परिवार के लिए छठ नहीं कर रहे है बल्कि देश में फैले महामारी कोरोना वायरस जैसे बीमारी की संकट से देशवासियों को उबारने के लिए व लॉक डाउन को सफल बनाने को लेकर अपने घरों के छतों पर किया गया है। वही इस दौरान कोरोना वायरस के बीच चैती छठ व्रतियों को थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। 
 
 
लेकिन इससे उनके आस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि लॉकडाउन के बाद भी व्रती महिलाओं के द्वारा छठ पूजा की तैयारी में कोई कमी नहीं की जा रही है। इस बार प्रशासन के द्वारा छठ पूजा को लेकर घाट पर लोगों को जाने से मना कर दिया गया है। जिसके बाद अधिकांश छठ व्रतियों के द्वारा घर पर ही छठी मइयां का पूजन करने का मन बना लिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS