बिहार
रामगढ़वा में साक्षी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89% अंक लाकर बनी प्रखंड टॉपर
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2020 9:39:50 PMरामगढ़वा। मेराज आलम बबलू। रामगढ़वा प्रखंड स्थित शिव शंकर सिंह उच्चतर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार पांडेय की पुत्री साक्षी कुमारी ने 2020 इंटरमीडिएट परीक्षा में 89 %अंक लेकर वाणिज्य संकाय में प्रखंड टॉपर बन कर रामगढ़वा सहित रकसौल अनुमंडल का नाम रौशन की है। वाणिज्य संकाय में टॉपर बनी साक्षी आगे पढ़ाई कर सीए (चार्टड अकाउंटेंट)बनना चाहती है।
छात्रा साक्षी ने बताया की उसके सफलता के पीछे उसके शिक्षक पिता व माता तथा अपने स्कूल के गुरु जी का आशीर्वाद है।साक्षी के टॉपर बनने पर रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षको ,अभिभवकों में हर्ष व्याप्त है।