बिहार
विदेशी नागरिकों को भारत आने पर प्रतिबंध,दो विदेशी नागरिकों को रक्सौल सीमा से किया गया वापस
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2020 7:52:12 PMरक्सौल। अनिल कुमार। भारत सरकार व नेपाल सरकार के द्वारा विदेशी नागरिको के आवागमन पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद शनिवार को दो विदेशी नागरिको को रक्सौल सीमा से वापस कर दिया गया।
चेक गणराज्य के नागरिक मार्टिन हेल्वीक व जीटीका हेबलकोवा को उस वक्त वापस कर दिया गया जब वे नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। रक्सौल इमिग्रेशन में पहुंचने पर उन्हे बताया गया कि नेपाल में सभी विजा को कैंसल कर दिया गया है और उन्हे नेपाल जाने की अनुमति नहीं होगी। जिसके बाद दोनो विदेशी नागरिक वापस लौट गये।उन्हें सीमा पर इमिग्रेशन में पहुंचने पर उनकी सघन स्वास्थ्य जांच भी की गयी।विदेशी नागरिक श्रीमती हेबलकोवा ने बताया कि वे लोग 3 मार्च को दिल्ली आये थे।
इसके बाद वे लोग अमृतसर, दिल्ली, आगरा, जयपुर, बनारस होते हुये उड़िसा के बाद रक्सौल पहुंचे थे और उन्हे नेपाल जाना था। लेकिन यहां पर कोरोना वायरस के कारण इंट्री बंद थी, जिसके बाद वे लोग वापस लौट रहे है। इमिग्रेशन के अधिकारी ए के पंकज ने बताया कि ये दोनो हवाई मार्ग से अपने देश वापस जा सकते है। इनकी स्वास्थ्य जांच की गयी है, इनमे कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।