बिहार
पश्चिम चम्पारण में आकाशीय बिजली गिरने से एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2020 9:20:09 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज़ नेटवर्क। पश्चिम चम्पारण जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति के बुरी तरह झुलस जाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि नरकटियागंज प्रखण्ड के बरगजवा निवासी नन्दकिशोर साह 32 वर्षीय गन्ना कटवाने जाने के क्रम में तड़ित (तड़का) का शिकार बन बुरी तरह झुलस गए।
इस घटना में नन्दकिशोर के साथ के तीन बच्चे बाल-बाल बच गये। घायल अवस्था में परिजनों व ग्रामीणों ने डॉ० रंजन देवनाथ के निजी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने घायल नन्दकिशोर को खतरा से बाहर बताया है।