बिहार
नरकटियागंज : सड़क दुर्धटना में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2020 11:37:41 AMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित खोड़ी में बाइक दुर्घटना में एक कि मौत और दूसरे के घायल होने का समाचार मिला है। मृतक नरकटियागंज प्रखण्ड के राजपुर तुमकड़िया पंचायत के सोनासती निवासी रत्नेश कुमार बताया गया है। दूसरे के सम्बंध में चिकित्सक कुछ बताने की स्थिति में नहीं, अर्थात उसके बचने की सम्भावनाएं काफी कम है।
दुर्घटना की बावत बताया जाता है कि नरकटियागंज नप के वार्ड 6 खोड़ी निवासी अदमन सिंह 60 वर्ष सुबह उठकर खुले में शौच को जाने के दौरान सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। जिससे अदमन सिंह की हालत गम्भीर है। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के हवाले से खबर है कि उसके बचने की संभावना काफी कम है। उधर बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई है।
दुर्घटना उपरांत चालक रत्नेश लाल का शव सड़क के किनारे पड़ा रहा, लेकिन घंटो बीत जाने के बाद पुलिस की गाड़ी घटना स्थल पहुँची। पहले मृतक रत्नेश वर्मा सोनासती जबकि अस्पताल सूत्रों ने ख़बर दिया है कि चिकित्सा के क्रम में अदमन सिंह की मौत हो गयी।