ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कल्याणपुर में बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर गोली मारी, घायल प्रदीप सिंह मोतिहारी रेफर, देर रात की घटना
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2020 11:33:56 PM
कल्याणपुर में बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर गोली मारी, घायल प्रदीप सिंह मोतिहारी रेफर, देर रात की घटना

गोली से घायल प्रदीप सिंह। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल प्रदीप सिंह केसरिया थाना क्षेत्र में नया गांव स्थित खाफ गोपालपुर के निवासी हैं। प्रदीप सिंह को कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने फर्स्ट एड के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा। यह भी कि अपराधियों ने लूट के लिए गोली मारी या कोई बदले की भावना से हमला किया गया है?


मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह अपनी बाइक से आज रात करीब साढ़े 8 बजे कल्याणपुर से अपने गांव जा रहे थे। दो बाइक पर सवार चार अपराधी उनका पीछा कर रहे थे। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में खोखर व शम्भुचक के बीच अपराधियों ने इन्हें घेर लिया। उन्हें गोली मार दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS