बिहार
बेतिया के कुमारबाग में युवती की हत्या कर शव को फेंका
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2020 10:20:40 AMबेतिया | कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रमपुरवा गांव के समीप बेलघटी नहर से शनिवार की सुबह पुलिस ने युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया। युवती की हत्या कर शव फेंकने की आशंका पुलिस ने जताई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया।
ओपी प्रभारी राजीव कुमार रजक ने बताया कि युवती के शरीर के कपड़े भी सड़-गल गये हैं। पहली नजर में लग रहा है कि शव पानी में उपलाते हुए यहां पहुंची है।मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम लोगों ने नहर में युवती का शव उपलाते हुए देखा। लोगों की सूचना पर कुमारबाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद शव की तलाश शुरू हो गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण शुक्रवार को शव नहीं मिल सका। शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा शव की तलाश शुरू की। नहर से शव को निकाला गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।