बिहार
रक्सौल में पिता, पुत्र व नाती जा रहे थे बाइक से बाजार, रुपए लूटने के दौरान अपराधियों ने गोली मारी, एक घायल, डंकन में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2020 11:05:56 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बाइपास रोड में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूटपाट करते हुए शहर के किराना व्यवसायी को गोली मार दी। घटना रविवार की रात करीब 9:30 बजे की है।
जब पंटोका के हरैया निवासी ब्रहमदेव यादव अपने पुत्र विजय कुमार के साथ रक्सौल के रस्सी बाजार से घर जा रहे थे। हालांकि अपराधी रुपए नहीं लूट पाए। जब अपराधी पिता व पुत्र के साथ रुपए लूटने के प्रयास में मारपीट कर रहे थे तभी उनका नाती मौके रुपए लेकर भागने में सफल रहा। उसके बाद जब ब्रह्मदेव यादव ने भागने का प्रयास किया तो उन्हें गोलीमार दी और बाइक छीनकर फरार हो गए। घायल ब्रह्मदेव प्रसाद को डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें पीठ में गोली लगी है। गोली सीने फंसी है। जिसे निकालने के लिए सर्जरी की जा रही है।
तीनों के साथ उनका नाती कमलेश कुमार भी था। एक ही बाइक पर तीनो लोग जा रहे थे कि इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हे घेर लिया। इसके बाद ब्रहमदेव यादव और विजय यादव के साथ अपराधियों की बकझक होने लगी। मौका देख 10 साल का कमलेश पैसा का झोला लेकर वहां से अपने घर की ओर भाग निकला। जिस पर अपराधियों ने ध्यान नहीं दिया। बाद में जब व्यापारी से अपराधियों को पैसा नहीं मिला तो उन्होनें पहले तो उनके साथ मारपीट की और इसके बाद करीब चार राउंड फायरिंग की। जब किराना व्यापारी ब्रहमदेव यादव भागने की कोशिश किये तो अपराधियों ने उनके पुत्र के साथ उन्हे भी गोली मार दी। दोनो को पीठ में गोली लगी और अपराधी उनकी बाइक लेकर भाग गये। हो-हल्ला सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलो को डंकन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर स्थिती को नाजुक देख डॉक्टरो ने रेफर कर दिया।
इसके बाद घायलो का इलाज एसआरपी अस्पताल में शुरू हुआ। सोमवार को अस्पताल के डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि विजय के पीठ से गोली निकाली गयी है। ब्रहमदेव यादव के सीने में गोली फंसी हुयी है, जिसको निकालने के लिए ऑपरेशन किया जायेगा। अभी उनकी स्थिती गंभीर बनी हुयी है। इधर, इस घटना के बाद से ब्रहमदेव यादव के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना के बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम है।