ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2020 8:08:20 PM
बिहार में नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह

वैशाली। भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा। भाजपा और जदयू का गठबंधन अटूट है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का नेतृत्व करेंगे। गणतंत्र की जन्मस्थली वैशाली में अमित शाह गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने यह बात कही। 


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां देश में अफवाह फैला रही हैं। इसके नाम पर कई स्थानों पर कांग्रेस ने दंगे करवाए। लालू प्रसाद, ममता बनर्जी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि अल्पसंख्यकों को गुमराह मत कीजिए। मोदी जी ने पाकिस्तान और बंगलादेश में प्रताड़ित होकर भारत आए गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों यानी हिन्दू ,बौद्ध,सिख ,ईसाई और पारसी लोगों को नागरिकता देने के लिए सीएए बनाया है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है। इससे यहां किसी की नागरिकता छिनने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को नागरिकता देने का वादा किया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए लागू कर नागरिकता देने का काम किया है तब वह इसका विरोध कर रही है।

शाह ने जेएनयू की चर्चा करते हुए कहा कि वहां तीन साल पहले भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया गया था। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता दीदी आज उनके पक्ष में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारत भूमि पर देश के टुकड़े करने का नारा लगाने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने अयोध्या की भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष राम मंदिर के विरोध में था लेकिन अब वहां राम मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है और चार माह के भीतर राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कश्मीर की चर्चा भी की और मानवाधिकारवादियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी ने 370 और 35ए हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सीएए मानवाधिकारों के संरक्षण का जरिया है।

सभा में मंच पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, कृषिमंत्री प्रेमकुमार, भाजपा के राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सीपी ठाकुर भाजपा के कई सांसद व बिहार सरकार के मंत्री मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS