ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश सरकार में भरोसे व विश्वास का राज, डरने की जरूरत नहीं: आर.सी.पी सिंह
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2020 10:47:18 PM
नीतीश सरकार में भरोसे व विश्वास का राज, डरने की जरूरत नहीं: आर.सी.पी सिंह

मोतिहारी/केसरिया पंद्रह साल भय का राज था, पर अब नीतीश सरकार में भरोसा व कानून का राज है। अब डरने की जरूरत नहीं है। उक्त बातें जदयू के राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह ने कही। वे शुक्रवार को उच्च विद्यालय केसरिया के खेल मैदान में आयोजित पार्टी के केसरिया विधानसभा स्तरीय सांगठनिक सम्मेलन में बोल रहे थे।कहा कि केसरिया का नाम उत्साह भरने वाला है। इसी उत्साह से नीतीश सरकार का हाथ मजबूत करना है। वहीं सीसीए व एनआरसी पर कहा कि जिनकी दुकान विगत लोकसभा चुनाव में बंद हो गयी थी वही लोग देश में इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं।

 
 
इस कानून में देश के किसी नागरिक की नागरिकता छिनने की बात नहीं है।विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी मोर्चा का समन्वयक एक जेल में बंद नेता के बनने की बात कही गयी है। अब सोंच लीजिये की जब एक जेल में बंद नेता जिस मोर्चा का समन्वयक होगा उसका क्या होगा। 2005 तक बिहार में जिनकी सरकार थी उनका पूरा बजट 24 हज़ार करोड़ का होता था। वहीं नीतीश सरकार का सिर्फ शिक्षा पर 32 हज़ार करोड़ का बजट है।वहीं शराबबंदी पर कहा कि जब से बिहार में शराबबंदी हुई है तब से लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव हुआ है। कहा कि विकास के लिए आपसी भाईचारा ,सौहार्द व शांति का माहौल जरूरी है। नीतीश कुमार विकास की गाड़ी लेकर चल दिये हैं।
 
 
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद,वीरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,जिप की पूर्व अध्यक्ष मंजू देवी,आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर,कुमकुम सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहमत अली व संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव वासिल अहमद खां ने किया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू सिंह,मो ईशाक आजाद,राजनारायण शर्मा,वरुण सिंह,मायाशंकर कुमार यादव,मो सुल्तान, पप्पू पांडेय,रंजन सिंह आदि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS