बिहार
केसरिया में विभिन्न मामलों के छह आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2020 10:08:26 PMकेसरिया। अमृतेश कुमार ठाकुर। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न गावों में सोमवार की सेर रात छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पूर्व में मामले दर्ज हैं। जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। इनमें युवती के अपहरण मामले के आरोपी गवन्द्री निवासी राजकुमार दूबे व शराब कारोबारी दिलावरपुर निवासी मुन्ना कुंवर शामिल हैं।
वहीं फुलतकिया के सुरेश राम,सुंदरापुर के सुकेश सहनी, राजेन्द्र सहनी व एक अन्य पर वारंट जारी था।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।