बिहार
रोटरेक्ट मोतिहारी लेक टाउन ने मनाया क्रिसमस डे एवं तुलसी दिवस
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2019 11:51:55 PMरोटरेक्ट क्लब मोतिहारी लेक टाउन के द्वारा चार प्रोजेक्ट किया गया। इसमें सबसे पहला और आखिरी प्रोजेक्ट क्रिसमस से जुड़ा था, जिसमें बच्चों को उपहार भेंट किया गया।
दूसरा और तीसरा प्रोजेक्ट तुलसी से जुड़ा था, जिसमें तुलसी पूजन किया गया और गांधी संग्रहालय में पांच तुलसी का पौधा लगाया गया।
तुलसी पूजन करके तुलसी द्वारा निस्वार्थ सेवा प्रदान करने की प्रवृति को सम्मान दिया गया और तुलसी के पौधे को लगाकर लोगों को इस के चमत्कारी गुण के बारे में बताया गया। वही संकल्प दिलाया गया कि सब लोग अपने अपने घरों में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
इस मौके पर रोटरेक्ट लेक टाउन के अध्यक्ष गौरव राज, सचिव शुभम कुमार, राजीव रंजन, शिवम कुमार, ऋषि बसंत, शैलेश प्रसाद कुशवाहा, अर्पित राज, रौनक राज, लवली गुप्ता व अन्य मौजूद थे।