बिहार
नरकटियागंज में मिला झुलसा शव, इलाके में भय का माहौल, युवक की पहचान नहीं
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2019 7:58:31 PMबेतिया(पश्चिम चम्पारण)। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र के साठी थाना अन्तर्गत सोमगढ में युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में भय का माहौल है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने सोमगढ़ के पंडई नदी के टेढाघाट पुल के नजदीक एक युवक का झुलसा हुआ शव देखा। लाश की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना साठी पुलिस को दी गई। अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर साठी पुलिस पहुँचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।