बिहार
नरकटियागंज में एसएसबी की 56वीं स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2019 10:26:51 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। सशस्त्र सीमा बल की 56 वीं स्थापना दिवस पर पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज स्थित 44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। नरकटियागंज 44 वीं वाहिनी प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपसेना नायक सह प्रभारी सेना नायक ने एसएसबी प्रतीक (ध्वज ) को सम्मान के साथ लहराया (फहराया)।
जिसके उपरांत वाहिनी के बल कर्मियों ध्वज को सलामी दिया। ततपश्चात एसएसबी कर्मियों व उनके परिजनों विभिन्न खेल प्रतियोगिता में सहभागिता प्रदर्शित किया। जिसमें (1) जलेबी रेस में अंशिका कुमारी पुत्री अंबुज कुमार म्यूजिकल चेयर महिला में लालसा देवी पति बुन्नीलाल, रस्साकशी जवान एवं अधीनस्थ अधिकारी कप्तान अविनाश की टीम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान सुनील कुमार टीम ने जीत का सेहरा अपने सिर बाँधा। सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का समापन दोपहर भोज के उपरान्त हुआ।
जिसमें आमंत्रित अतिथि वाहिनी के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने एक साथ शामिल हुए। स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, जयराम प्रसाद सीजेएम, योगेश त्रिपाठी एसीजेएम, धनंजय सिंह थानाध्यक्ष सहोदरा, बीके तिवारी थानाध्यक्ष आरपीएफ नरकटियागंज, 44 वी वाहिनी से शैलेश कुमार सिंह उप कमांडेंट सह कार्यवाहक कमांडेंट, डॉ. मनोरंजन भारती सहायक कमांडेंट मेडिकल, इंस्पेक्टर शशिकांत एवं सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान शामिल हुए।