बिहार
वीरगंज महानगरपालिका व मैट्रिक आई फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया संयुक्त निशुल्क ऑपरेशन अभियान, 15 साल बाद चांदनी ने अपनी आंखों से देखी दुनिया
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2019 9:25:21 PMरक्सौल। अनिल कुमार। चांदनी खातुन की आंखे पहली बार दुनिया को देख रही थी। उसकी आंखो में खुशी साफ झलक रही थी। नेपाल के पर्सा जिला के पर्सागढ़ी की रहने वाली चांदनी खातून को जन्म से ही मोतियाबिंद की बिमारी थी। जिसके कारण उसने बचपन से न तो दुनिया देखी थी और ना ही इस दुनिया में उसको लाने वाले अपने माता पिता को।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली चांदनी खातून के परिवार के लोग आर्थिक मजबूरी के कारण अब तक उसके आंखो का ऑपरेशन नहीं करा पाये थे।लेकिन इस बीच वीरगंज महानगरपालिका व मॉट्रिका आई फाउडेंशन के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त नि:शुल्क ऑपरेशन अभियान के दौरान चांदनी खातून का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद वह अब दुनिया देख सकती है।चांदनी ने बताया कि उसका भी मन रहता था कि वह बाकि बच्चों की तरह खेले, स्कूल जाये, होली, दिवाली जैसे त्योहारो में शामिल होकर खुशी मनाये। लेकिन आंखो की रौशनी नहीं रहने के कारण उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। अब चुकि जब उसके आंखो का ऑपरेशन हो गया है तो ऐसे में वह काफी खुश है। पहली बार अपनी मां, पिता के साथ-साथ पूरे परिवार के लोगों को देखने की खुशी उसकी आंखो में झलक रही थी।
यहां बता दे कि वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी के पहल से नगरपालिका कोष से 700 लोगों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराने का लक्ष्य लिया गया है। उसी के तहत चांदनी खातून का भी ऑपरेशन हुआ है। फाउडेंशन के चिकित्सक किशोर राज प्रधान ने बताया कि चांदनी खातून के एक आंख का सफल ऑपरेशन किया गया है, एक माह बाद उसके दूसरे आंख का ऑपरेशन किया जाएगा। जिसके बाद वह दोनो आंखो से दुनिया देख पायेगी।