ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, ध्वजारोहण में हजारों भक्तों ने यज्ञ को सफल बनाने का लिया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2019 4:33:40 PM
शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, ध्वजारोहण में हजारों भक्तों ने यज्ञ को सफल बनाने का लिया संकल्प

बेतिया। अमित कुमार गुड्डू। आज दिनांक 15-12-2019 को खैरटिया शिव मंदिर (देवल) पर शिव शक्ति महायज्ञ एवं प्रतिष्ठा यज्ञ हेतु ध्वजारोपण एवं शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इसमे गाजे - बाजे के साथ हजारो की संख्या में भक्तो ने भाग लिया। ध्वजारोपण बाबा भूपनारायण दास जी महाराज ने किया। जिसमे समस्त ग्राम वासी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। यज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया।

 
यज्ञ के आयोजन कर्ता आचार्य शिवेन्द्र पाण्डेय जी ने कहा कि यज्ञ विश्व कल्याण के लिए किया जाता है। यज्ञ से सम्पूर्ण समाज का उत्थान होता है। यह जन जागृति एवं संस्कार का निर्माण कर समस्त जीवो मे पुष्टि प्रदान करता है। यह यज्ञ 16-2-2020से प्रारंभ होकर 22-2-2020 तक होगा। इसमे खेल - तमाशा झूला भब्य मेला का आयोजन किया जायेगा। 
 
 
इस यज्ञ में संत - महात्मा सहित भारी संख्या में भक्तो के आने की संभावना है। जिसके लिए यज्ञ समिति तैयारी में लग गया है। यज्ञाचार्य आचार्य श्री मिथिलेश दीक्षित (गुरू जी) के सानिध्य मे यज्ञ सम्पादित किया जायेगा। ध्वजारोपण एवं शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से मदन पाण्डेय, पिताम्बर पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, राकेश तिवारी, विनोद तिवारी, सुजीत दूबे, विनय राय, राकेश पटेल, ओमप्रकाश प्रसाद, उदय पटेल, संजय पटेल, अमरनाथ साह, लालबाबू साह, विन्ध्याचल यादव, मोहन यादव, त्रिवेणी साह, प्रेम शर्मा, राज किशोर चौधरी, मनीष चौधरीऔर दिनेश ठाकुर सहित हजारो की संख्या में भक्तो ने भाग लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS