ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
Patna Gangerape: पाटलिपुत्र पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित अमन भूमि को भी किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2019 1:17:41 PM
Patna Gangerape: पाटलिपुत्र पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित अमन भूमि को भी किया गिरफ्तार

पटना बीए की छात्रा के साथ गैंग रेप के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपित अमन भूमि (18) को पाटलिपुत्र पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली भागने की फिराक में था। इस मामले में अभी चौथा आरोपित फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अब तक एक साजिशकर्ता समेत 4 जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें एक आरोपित इंटर का छात्र है। 

 
केस दर्ज होने के बाद पुलिस की दबिश तेज होने पर बीते शुक्रवार को गैंग रेप के दो आरोपितों विपुल और मनीष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि आरोपितों को कमरा देने के आरोप में पाटलिपुत्र पुलिस ने इंटर के छात्र को गिरफ्तार किया था। ये सभी शुक्रवार को ही जेल भेज दिए गए थे। पाटलिपुत्र थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अमन दिल्ली भागने के लिए बिहटा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
सदमे में है दुष्कर्म पीड़िता
गैंग रेप की शिकार पीड़िता घटना के बाद से ही गहरे सदमे में है। वह घटना के बाद से ही घर में कैद है। उसके परिजन भी काफी आहत हैं। वहीं पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपितों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है।
 
दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग 
आंदोलन के दौरान छात्रों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी इन्द्र देव कुमार से मिला। छात्र प्रतिनिधियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाग्य भारती, वारुणी, नीरज कुमार यादव, सौजन्य, सौकत अली और राधे श्याम मौजूद थे। 
 
पुलिस ने ढाई सौ अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज किया 
पाटलिपुत्र इलाके में बीए की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के विरोध में शुक्रवार को अशोक राजपथ में चक्काजाम कर पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन के मामले में आंदोलित छात्रों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस मामले में ढाई सौ अज्ञात छात्रों के खिलाफ गांधी मैदान पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित छात्रों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS