ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुख्यमंत्री करेंगे 103216.712 लाख रूपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2019 8:40:00 AM
मुख्यमंत्री करेंगे 103216.712 लाख रूपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

बेतिया हृदयानन्द सिंह यादव/अवधेश कुमार शर्मा। (पश्चिम चम्पारण) जल-जीवन-हरियाली यात्रा अन्तर्गत बिहार के मुख्यमंत्री का पश्चिम चम्पारण में आगमन 3 दिसंबर को हो रहा है। उस दौरान मुख्यमंत्री 103216.712 लाख रूपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य संपन्न करेंगे। मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार का दिनांक-3.12.2019 को पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा-02 प्रखंड के चम्पापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम चम्पारण जिले में कुल-103216.712 लाख रूपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर, जागरूकता सम्मेलन में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री उसके बाद मझौलिया प्रखंड के बघम्बरपुर गांव के वार्ड नंबर-10 का भ्रमण भी करेंगे। इस क्रम में मत्स्यपालक देवानंद सिंह द्वारा किये जा रहे, टैंक में मछली पालन (बायोफ्लाॅक विधि) का मुआयना करेंगे। तत्पश्चात समाहरणालय सभागार में आयोजित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे। 

 
 
जिला पदाधिकारी, डाॅ निलेश रामचंद्र देवरे ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष बरियार के हवाले से बताया है कि मुख्यमंत्री के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत जागरूकता सम्मेलन एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रम के उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। पश्चिम चम्पारण जिला के भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के चलते यहां माओवादियों एवं उग्रवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने को विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं यहां आने-जाने वाले रास्तों पर एंटी सबोटेज चेकिंग करायी जा रही है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए ए.एस.एल. एवं क्यू.आर.टी. की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के संपूर्ण क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
 
 
वी.वी.आई.पी. के प्रोटेक्शन  को सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है। जिला पदाधिकारी, डाॅ निलेश रामचंद्र देवरे ने स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का पल-पल जायजा लिया है एवं प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS