ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जगदानंद सिंह के हाथों में आई आरजेडी की कमान, निर्विरोध चुने गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2019 5:17:31 PM
जगदानंद सिंह के हाथों में आई आरजेडी की कमान, निर्विरोध चुने गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) के संगठनात्मक चुनाव में बड़ा फेरबदल हुआ है। राजद ने रामचंद्र पूर्वे के हाथों से प्रदेश अध्यक्ष की कमान छीनकर जगदानंद सिंह को सौंप दी है। अब जगदानंद सिंह राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैँ।

 
जगदानंद सिंह ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन किया और निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके नामांकन के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। नामांकन से पहले ही ऐसा माना जा रहा था कि लालू परिवार के किसी नजदीकी को ही फिर से पार्टी की कमान सौंपी जाएगी और ऐसा ही हुआ। जगदानंद सिंह को लालू परिवार का काफी करीबी माना जाता है। उनकी छवि शांत और निर्विवाद वाली रही है।
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजद ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉक्टर रामचंद्र पूर्वे को चौथी बार बिहार की कमान सौंपी थी। वहीं अब सोमवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS