ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2019 4:22:29 PM
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

- टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी


पटना। राजधानी पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नालंदा सागरपर गांव निवासी निशांत कुमार (20) और फतुहा सोनारू गांव निवासी गोलू कुमार (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा गया और रो-रोकर बुरा हाल है।
 
जानकारी के मुताबिक, हादसा पटना के फतुआ थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक फतुआ-दनियावां एनएच से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में बोलेरो आ रही थी। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
 
इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबिक बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को एनएमसीएच में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS