मोतिहारी के सुगौली बॉयलयर ब्लास्ट में नव प्रयास के अध्यक्ष व डाइरेक्टर सहित चार पर एफआईआर, तीन की हुई थी मौत
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के सुगौली में हुए बॉयलर ब्लास्ट में नव प्रयास के अध्यक्ष व डायरेक्टर सहित चार लोगों पर एफआईआर की गई है। नव प्रयास एनजीओ है और यह सुगौली स्थित केन्द्रीयकृत रसोई को संचालित करता है।
यहां करीब 56 स्कूलों में मध्यान्न भोजन बनाया जाता है। कल शनिवार की सुबह इस केन्द्रीयकृत रसोई का बॉयलर बिस्फोट कर गया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे।
सुगौली थानाध्यक्ष रोहित कुमार के बयान पर नव प्रयास संस्था के अध्यक्ष दिल्ली के अंबेदकर नगर निवासी कुंवर पाल सिंह, डायरेक्टर मोतिहारी के चांदमारी निवासी रजनीश सिह उर्फ गुड्डू सिंह, चिकनौटा निवासी नरेन्द्र सिंह व रसोई के मुंशी बड़ा बरियापुर नवासी नवीन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहां बता दें कि इस विस्फोट की घटना में नवीन कुमार भी घायल हुए हैं।
इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
मृतकों के नाम-
1. अभिमन्यु कुमार 22 वर्ष- पानापुर, हरसिद्धि, पूर्वी चम्पारण
2.उमेश कुमार यादव- चितरिया, कोटवा, पूर्वी चम्पारण
3. विजय कुमार यादव, मुर्दाचक, पीपराकोठी, पूर्वी चम्पारण।
मृतक विजय कुमार यादव इस रसोईघर के बॉयलर अपरेटर थे और मृतक उमेश कुमार यादव के बहनोई थे। विजय कुमार यादव को गंभीर स्थित में पटना ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही मुजफ्फरपुर के आगे मौत हो गई थी।
घयलों के नाम-
1. गुड्डू दास- धरमुहा, मुफस्सिल, पूर्वी चम्पारण
2. शिवाकांत कुमार सिंह- संग्रामपुर, भवानीपुर, पूर्वी चम्पारण
3. नवीन कुमार- बड़ा बरियारपुर, मोतिहारी