मोतिहारी
मोतिहारी के चिरैया में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल, जख्मी की पहचान नहीं
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2019 8:42:08 PM
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन। मोतिहारी-ढाका स्टेट हाइवे में लालबेगिया पुराना बैरियर सपही देवी मंदिर के समीप रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया है। घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसे चिरैया के प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र में पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देख मोतिहारी इलाज के लिए भेजा गया है। घटना आज शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार को ठोकर मार दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की शाम करीब 6 बजे एक बाईक चालक मोतिहारी से ढाका जा रहा था। उसी बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक चला रहे व्यकित को ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अज्ञात वाहन भागने में सफल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चिरैया थाना को दी। घटना की सूचना पर चिरैया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच घायल व्यक्ति को चिरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायल व्यक्ति पूरी तरह शराब के नशे में था। वह पूरी तरह अचेता अवस्था में था।
इधर चिरैया थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि घायल व्यक्ति का अचेतावस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके बाइक को जप्त कर लिया गया है और घायल व्यक्ति को चिरैया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल मोतिहारी भेंज दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।