ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सीएम नीतीश ने देश के सबसे बड़े खादी मॉल का पटना में किया उद्घाटन, कहा- यह अपने आप में विशिष्ट
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2019 3:50:53 PM
सीएम नीतीश ने देश के सबसे बड़े खादी मॉल का पटना में किया उद्घाटन, कहा- यह अपने आप में विशिष्ट

पटना। देश के पहले मॉडर्न खादी मॉल में लोगों को बिहार में उत्पादित सभी प्रकार के खादी वस्त्र व ग्रामोद्योग से जुड़ी चीजें एक छत के नीचे मिल सकेंगी। नए डिजाइन में बनाये गये खादी मॉल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां पहली बार बच्चों के लिए भी खादी के कपड़ों के साथ ही बिहार के मशहूर उत्पाद भी लोगों को मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर देश के पहले और नवनिर्मित सबसे बड़े खादी मॉल का फीता काट कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उदघाट्न किया। मुख्यमंत्री ने टच स्क्रीन के माध्यम से मॉल के विभिन्न तलों पर स्थित सामान की विवरणी को भी लोकार्पित किया।

उन्होंने मॉल में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मॉल के विभिन्न तलों पर खादी निर्मित वस्त्र, हैंडिक्राफ्ट और मधुबनी पेंटिंग्स का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। लोगों के उपयोग के सौंदर्य प्रसाधनों, फूड प्रोडक्ट्स, ग्रामोद्योग प्रोडक्ट्स एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत उद्योग मंत्री श्याम रजक ने प्रतीक चिह्न भेंट कर किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉल में हर तरह के सामान हैं। लोगों के द्वारा निर्मित सामान भी यहां उपलब्ध हैं। मुझे ऐसा लगता है कि यह काफी उपयोगी है, जो बहुत ही लोकप्रिय होगा। हमने यहां के सामान को देखा और कुछ सुझाव भी दिये हैं। प्रतिदिन के उपयोगी सामान भी यहां उपलब्ध हैं। मशीन से निर्मित वस्त्र के साथ-साथ हैंडमेड सामान भी उपलब्ध हैं। यहां उपलब्ध सामान की क्वालिटी भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि इसका नाम खादी मॉल है, लेकिन यह अपने आप में विशिष्ट है। यहां बाद में नए उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। यहां हैंडलूम को भी प्रमोट किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि श्याम रजक एवं उद्योग विभाग को इस बेहतर काम के लिए बधाई देता हूं।


इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव उद्योग नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुरुगन डी, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध निदेशक रविशंकर श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS