बिहार
सरदार पटेल की 144वीं जयंती: मुख्यमंत्री नीतीश समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2019 3:17:26 PMपटना। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 144वीं जयंती है। इस मौके पर राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आयोजित इस राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा के अन्य मंत्रीगण शामिल हुए। सभी नेताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि सरदार वल्लव भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 नडियाद, गुजरात में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल 15 अगस्त 1947 से 15 दिसंबर 1950 तक देश के गृह मंत्री रहे।