ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश कुमार दूसरी बार बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2022 तक होगा कार्यकाल
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2019 4:34:00 PM
नीतीश कुमार दूसरी बार बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2022 तक होगा कार्यकाल

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नीतीश कुमार का दूसरा कार्यक्रम 2022 तक का होगा। दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। 
 
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर अपना मुहर लगाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर जदयू के रणनीतिकार की भूमिका निभाएंगे। दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। इसमें नीतीश ने प्रशांत किशोर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक ध्यान देने को कहा है।
 
वहीं जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि अब जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना चाहिए। कई राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में आ गई है।
 
बता दें कि नीतीश कुमार ने पहली बार अप्रैल 2016 में जदयू की कमान संभाली थी। तब तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS