ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक 'भैयादूज'
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2019 4:20:32 PM
बिहार में धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक 'भैयादूज'

पटना। बिहार में भैयादूज और चित्रगुप्त भगवान की पूजा आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भैयादूज के इस पावन अवसर पर बहनों ने भाईयों की पूजा की और भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना की।

 
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक का पर्व 'भैया दूज' और कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा बिहार में धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाई जा रही है। भाईदूज को यम द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। इस पर्व को बड़ी श्रद्धा-भक्ति और नि:स्वार्थ प्रेम के रूप में मनाया जाता है।
 
भैयादूज के दिन गोधन कूटने की प्रथा भी है। गोधन कूटने के लिए सारी महिलाएं एक जगह एकत्र होती हैं और गीत भी गाती है। गोबर की मानव मूर्ति बनाकर छाती पर ईंट रखकर स्त्रियां उसे मूसलों से तोड़ती हैं। जगह-जगह महिलाएं गोधन कूटने की रस्म को पूरा करते हुए अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही है। ऐसी मान्यता है कि गोधन कूटने वाली बहनों के भाइयों की उम्र लंबी हो जाती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS