ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2019 12:56:10 PM
ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा। नवादा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों महिलाएं ट्रेन से उतर स्टेशन के विपरीत दिशा में पटरी पार कर रहीं थी। तब वे दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक महिलाओं में एक की पहचान सदर नवादा प्रखंड के नेया ग्राम में रहने वाली आरती देवी के रूप में हुई है। दूसरी महिला चन्देश्वरी देवी नारदीगंज थानाक्षेत्र में स्थित हरनारायणपुर ग्राम की निवासी थी। दोनों मृतक महिलाएं ट्रेन से गया से नवादा लौटी थी। इनमें से आरती देवी चंडीगढ़ से छठ करने आयी थी। वहीं, दूसरी महिला चंद्रवती देवी मथुरा से तीर्थ कर लौट रही थी। दोनों महिलाएं गया स्टेशन से आज सुबह नवादा पहुंची थी। घटना के बाद स्टेशन पर कोहराम मच गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS