ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
दरभंगा मंडल कारावास में सुरंग मिलने से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2019 11:21:26 AM
दरभंगा मंडल कारावास में सुरंग मिलने से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

दरभंगा। दरभंगा मंडल कारा के पश्चिमी चारदीवारी में गुरुवार देरशाम सुरंग मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के अंदर स्थित तालाब के किनारे बनाए गए चहारदिवारी में सुरंग क्यों बनाया गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जेल प्रशासन ने फौरन जिलाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद सदर डीएसपी अनोज कुमार जेल पहुंचे और मुआयना किया।

 
जेल प्रशासन ने कहा है कि मिस्त्री और मजदूर लगाकर सुरंग को भर दिया गया है। सदर डीएसपी कुमार का कहना है कि सुरंग खोदकर जेल की बाहरी दीवार को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस संदर्भ में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS