ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर प्रिंस राज ने हासिल की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख से अधिक मतों से हराया
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 3:24:29 PM
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर प्रिंस राज ने हासिल की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख से अधिक मतों से हराया

पटना। बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज ने भारी मतों से जीत हासिल की है। प्रिंस राज की इस जीत से जहां एनडीए की लाज बची है वहीं लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान का कद भी बढ़ गया है।

 
समस्तीपुर लोकसभा सीट से प्रिंस राज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को मात देकर एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। प्रिंस राज दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र और लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के भतीजे हैँ। वहीं प्रिंस राज ने जीत हासिल कर लोक जनशक्ति पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ा दी है। इतना ही नहीं प्रिंस की इस जीत से अभी तक सिर्फ एक ही सीट पर जीत हासिल कर सकी एनडीए की लाज भी बच गई है।
 
बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में 8 उम्मीदवार थे जिनमें दो महिला और तीन निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे। इस सीट पर सीधा मुकाबला लोजपा उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार के बीच था। वहीं अब प्रिंस राज ने भारी मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को मात दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS