बिहार
भागलपुर में युथ टीम ने लगाया डोनेशन कैंप, बांटे कपड़े और मिठाई
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2019 11:04:45 AMभागलपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों में यूथ टीम की ओर से डोनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में असहाय बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को मिठाई और कपड़े बांटे गए। कुल 400 लोगों में मिठाई और कपड़े बांटे गए।
कैंप के सदस्यों ने अनाथालय पहुंच बच्चों को मिठाई खिलाया। यह कैंप श्वेतांक सिंह की देखरेख में चलाया गया। जिसमें अंकित, निशांत, अभिषेक, रोहित, गीता कुमारी ,राजेश सिंह और अन्य लोग शामिल थे।