बिहार
मोतिहारी के छतौनी में 36 लाख का गांजा लदी बोलेरो जब्त, गश्त देख ड्राइवर भागा
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2019 11:00:00 PM मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र में एनएच 28 ए पर पुलिस ने एक बोलेरो जब्त की है। इस बोलेरो पर 120 किलो गांजा लदा हुआ था। गांजे की अनुमानित कीमत 36 लाख आंकी गई है।
पुलिस आज गश्त पर थी। तभी एक बोलोरो को जांच के लिए पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान बरियारपुर छतौनी पुल के पास ड्राइवर गाड़ी रोककर फरार हो गया। जिसमें 6 बोरों में गांजा रखा मिला।
पुलिस को आशंका थी कि बोलेरो में शराब होगी। लिहाजा जांच करने पर उसमें 6 बोरे मिले। जिसमें गांजा रखा हुआ था। वजन कराने पर 120 किलो गांजा था। इस मौके पर पुलिस के साथ प्रशिक्षु आईपीएस विनीत कुमार भी थे।