ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों पर रोड़ेबाजी, पुलिस जवान के साथ दर्जनों लोग घायल, शहर में कर्फ्यू-सा नजारा
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2019 1:37:16 PM
मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों पर रोड़ेबाजी, पुलिस जवान के साथ दर्जनों लोग घायल, शहर में कर्फ्यू-सा नजारा

पटना। जहानाबाद जिले के अरवल मोड़ के पास आज सुबह  मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे लोगों पर एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की छत से रोड़ेबाजी की गयी। इससे दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी और भगदड़ मच गयी। रोड़ेबाजी में चार पुलिस जवानों के साथ दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पूरे शहर में कर्फ्यू का नजारा देखा जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे लोगों पर अरवल मोड़ के समीप बिहार स्टूडियो के पास एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की छत से निचली रोड रोड़ेबाजी की गयी। धार्मिक स्थल से अचानक हुई रोड़ेबाजी के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गयी। इससे भगदड़ मच गयी। वहीं रोड़ेबाजी में पुलिस के चार जवान के साथ-साथ करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
घटना के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर हुई रोड़ेबाजी से आक्रोशित लोगों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहर के चौक-चौराहों को जाम कर आगजनी की। विसर्जन के लिए ले जायी जा रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शहर के पंचमहला के पास रोक दिया गया। वरीय अधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को संगम घाट पर पहुंचाने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए शहर में आसपास के थानों से पुलिस बल मंगाया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गयी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS