ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश को दोबारा जदयू अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, कहा- एनडीए होगा मजबूत
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2019 1:06:33 PM
सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश को दोबारा जदयू अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, कहा- एनडीए होगा मजबूत

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश के जनता दल यूनाइटेड का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे एनडीए मजबूत होगा। उपमुख्यमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए के सहयोगी दल जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में न्याय के साथ विकास की राजनीति को नई ऊंचाई दी और आपदा की चुनौतियों को भी जनता की सेवा के अवसर में बदलने का हुनर साबित किया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के दोबारा पार्टी के शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने से एनडीए मजबूत होगा।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्विरोध दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। जदयू के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही नीतीश के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS