बिहार
रक्सौल में शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती शहर की नारी शक्ति
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2019 8:52:54 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती शहर की नारी शक्ति। स्थानीय रक्सौल के नटराज सेवा संगम द्वारा राम जानकी मंदिर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। पूजा पंडाल में अवस्थित माँ दुर्गा की प्रतिमा शहर वासियों के किये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।हजारो भक्तो की भीड़ माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की एक झलक पाने को आतुर है। शहर की नारी शक्तियां भी इस पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की आराधना एवं शक्ति संचय हेतु बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
ज्ञातब्य हो माँ दुर्गा शक्ति की आराध्य देवी है तथा भक्तो की आराधना से प्रश्न हो कर भक्तो को उनके जीवन के हर क्षेत्र में विजय हेतु शक्ति प्रदान करती है।शक्ति प्राप्ति हेतु शहर की छात्राएं भी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना में अग्रणी भूमिका में है जिसमे लक्ष्मी,काजल,शिवानी,और नेहा सहित शहर की कई छात्राएं भी शामिल है। बिदित हो कि नटराज सेवा संगम द्वारा विगत 46 वर्षों से माँ दुर्गा की पूजा हेतु स्थानीय राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना सहित अन्य आयोजन होता आ रहा है। शहर के इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा विशेष मौकों पर शहर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन होता आ रहा है।
दशहरा के अवसर पर नृत्य,संगीत,नाटक तथा हास्य सम्मेलन आदि कार्यकर्मो का आयोजन होना है। जिसमे आयोजक मंडल में विशेष रूप से भरत प्रसाद आर्य,धीरज कुमार,मिताली कुमारी,शलोनी कुमारी,मानवी कुमारी,शनि पटेल,पूरन पटेल, बैजू जायसवाल आदि शामिल है।