बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2019 5:10:36 PMपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के पुनपुन सहित राज्य के अन्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने पुनपुन के अलावा जहानाबाद और अरवल जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अपने साथ मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार थे।