बिहार
मोतिहारी के राजेपुर में युवक की आंखें भी फोड़ी, गला रेतकर निर्मम हत्या, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2019 11:00:00 PM मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के राजेपुर थाना क्षेत्र में यवक की निर्मम हत्या की गई है। उसकी आंखें फोड़ी गई। फिर उसकी हत्या गला रेतकर कर दी गई।
घटना सोमवार को मधुआहा गांव की है। जहां पर इस गांव के निवासी 35 वर्षीय गणेश कुमार की हत्या भूमि विवाद में कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपित गांव के ही मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार हो गए है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली, रड, दबिला, सुआ व अन्य हथियार बरामद किए हैं। पुलिस मुकेश कुमार से गहन पूछताछ कर रही है।