ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नौतन में पर्यवेक्षिका पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज़, लौरिया में डर से बहाली रद्द व स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2019 8:09:08 PM
नौतन में पर्यवेक्षिका पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज़, लौरिया में डर से बहाली रद्द व स्थगित

बेतिया अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में मारपीट की घटनाओं व प्राथमिकी दर्ज  के साथ बहाली होने व बहाली रद्द होने के साथ कहीं कहीं बहाली स्थगित होने की खबरें है। जिला के नौतन प्रखण्ड अन्तर्गत नौतन थाना के पुर्वी नौतन पंचायत के खलवा खाप टोला गाँव के वार्ड नंबर 2 मे सेविका चयन के बाद पर्यवेक्षिका पर जानलेवा हमला किया गया है। इस बावत योगापट्टी प्रखण्ड की पर्यवेक्षिका ममता कुमारी ने नौतन थाना में सात नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पर्यवेक्षिका ने आवेदन मे पुलिस को बताया है कि गत शनिवार को विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक मे दोपहर के तीन बजे सेविका चयन के लिए पूर्वी नौतन पंचायत के खलवा खाप के वार्ड नंबर 2 की आम सभा मे पहुँची।

 

 

सेविका चयन के बाद यूसुफ अंसारी, सुभान अंसारी, फातिमा खातुन ,नूरजहाँ खातुन, फिरोज अंसारी सहित अन्य लोगो ने जानलेवा हमला करते हुए, सरकारी कागजात छीनने का प्रयास किया तथा दुपट्टा खींच हाथ मरोड़ कर धक्का मुक्की किया। जिसमें वह ज़ख्मी हो गयी। उधर फातिमा खातुन भी नौतन थाना में आवेदन देकर नामचीन कौशर फयाज अंसारी सहित वार्ड सदस्य को नामजद करते हुए, पर्यवेक्षिका ममता कुमारी पर अवैध तरीके से बिना मार्गदर्शिका पढे चयन पत्र देने लगी तो विरोध करने पर उपर्युक्त लोगो ने धक्का मुक्की के दौरान कान से सोने का टॉप नोच लिया है। 

 
 
थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस दोनो आवेदनो के आलोक मे कांड अंकित करते हुए, अनुसंधान में जुट गयी है। उधर लौरिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर आंगनबाड़ी की सेविका व सहायिका की बहाली कोरम के अभाव में रद्द किया गया जबकि 2 केंद्र पर बहाली की गई। बाल विकास कार्यालय पर सेविकापतियों का आधिपत्य देखा जा रहा है। कार्यालय की चाबी भी सेविकापति के हवाले रहती है। लौरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में कुल 83 सेविका व सहायिका की बहाली होनी है। जिसमें मात्र लौरिया पंचायत व मरहिया पकड़ी पंचायत के वार्ड नं 7 में ही शांतिपूर्ण तरीके से सेविका व सहायिका की बहाली हुई है। शेष जहां- जहां बहाली होनी है, वहां के अधिकांशतः केंद्रों पर बहाली आमसभा में कोरम तथा कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पर्यवेक्षिका द्वारा रद्द कर दिया गया है या हंगामे व बवाल से डरकर पर्यवेक्षिका द्वारा रद्द कर दिया गया है।
 
 
इधर लौरिया पंचायत के वार्ड नं 2, 6, 10 और 13 कोरम के अभाव में रद्द हो चुका है तो मरहिया में 1, 10 रद्द हो गया है। मठिया पंचायत में 5, 7, 11 रद्द कर दिया गया है। इसी तरह से कमोवेश सभी पंचायतों का हाल है। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों, चौक चौरोहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि रद्द करना तो एक बहाना है। सभी जगहों पर बहाली करने के लिए सेटिंग गेटिंग का खेल चल रहा है। खैर यह तो जांच का विषय है। इधर कई लोगों का मानना है कि नए बीडीओ प्रशिक्षण के लिए आए हैं। वे सीडीपीओ के प्रभार में भी हैं। उनके कार्यकाल में लेनदेन के माध्यम से किसी गलत महिला का सेविका व सहायिका के पद पर चयन होना मुश्किल है। इधर कई लोगों की परेशानी बढ़ गई है कि जब कार्यालय 5 बजे बंद हो जाना चाहिए तो यह ऑफिस शाम के 7 बजे तक क्यों खुला रहता है। 
 
 
सरकारी कर्मचारी तो कार्यालय में उस समय तक मौजूद भी नहीं रहते हैं, लेकिन कुछ सेविकापति उस ऑफिस में रहकर क्या करते हैं। कार्यालय का चाभी भी उन्हीं के पास क्यों रहता है। कहीं इन पतियों द्वारा कार्यालय में रखे कागजों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं किया जाता है। साथही ही वहां ऐसे व्यक्तियों का जमावाड़ा लगा रहता है, जो सेविका व सहायिका पद के लिए अपनी पत्नी का आवेदन दिए हैं और लिस्ट में उनका क्रमवार संख्या पांचवें, छठे, दसवें आदि स्थानों पर है। 
 
 
इसी बातों को लेकर मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर आई आवेदिका परेशान हैं और आमसभा में कागजी प्रक्रिया में गड़बड़ी बताकर रद्द कर देने की बातें सभी ओर सुनने को मिल रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS