ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, मुख्यमंत्री नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2019 5:09:52 PM
बिहार में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, मुख्यमंत्री नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

पटना। बिहार में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस बढ़े जलस्तर के कारण पटना से सटे इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वे किया।

 
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव भी मौजूद रहे। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी बक्सर, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, कहलगांव, साहेबगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
 
राज्य में गंगा, कोसी, बागमती, कमला बलान और गंडक सहित अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश ने गुरुवार को पटना से सटे कई इलाकों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS