ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
इस्लाम के खिलाफ था कश्मीर में आर्टिकल 35ए: शाहनवाज हुसैन
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2019 11:25:26 AM
इस्लाम के खिलाफ था कश्मीर में आर्टिकल 35ए: शाहनवाज हुसैन

मोतीहारी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए मुस्लिम बुद्धिजीवियों पर प्रहार किया और कहा कि अनुच्छेद 35ए इस्लाम के खिलाफ था। गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि निरस्त संवैधानिक प्रावधान ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करने की स्थिति में पैतृक संपत्ति पर महिला के अधिकार को छीन लिया था, जो शिरिया के खिलाफ था।

 
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बुद्धिजीवी जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैँ और इसे हिंदू बनाम मुस्लिम मुद्दा बना रहे हैं, उनसे एक सवाल है कि क्या उन्हें लगता है कि अनुच्छेद 35ए इस्लाम के शरिया कानून के अनुसार था। हुसैन ने कहा कि शरिया कानून के अनुसार एक बच्ची को उसके माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति पर उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। लेकिन अनुच्छेद 35ए ने उसे शर्तिया बना दिया था। जो निश्चित रूप से संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार के उल्लंघन के अलावा यह इस्लाम के वसूलों के खिलाफ था।
 
हुसैन ने कहा कि मुस्लिम बुद्धिजीवियों को इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। पूरे देश में एनआरसी लागू करने के गृहमंत्री अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए हुसैन ने पूछा कि लोगों को इससे क्या समस्या है। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश अवैध रूप से अपनी सीमाओं को पार करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करता है। हम भारत में अवैध आव्रजन की अनुमति देने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। भाजपा नेता ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं और जदयू के बीच हालिया विवाद को तूल नहीं देने पर जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा अभी महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त है और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी का चेहरा हैं। हुसैन ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी धरती पर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी नीत भारत के बढ़े हुए अंतरराष्ट्रीय दबदबे को दिखाता है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS