ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दुर्गा पूजा से पहले ही बिहार सरकार के कर्मचारियों को मिल जाएगा सितंबर महीने का वेतन
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2019 1:21:20 PM
दुर्गा पूजा से पहले ही बिहार सरकार के कर्मचारियों को मिल जाएगा सितंबर महीने का वेतन

पटना। प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही सितंबर महीने का वेतन देकर बड़ी राहत पहुंचाने जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है जिसमें ये स्पष्ट कहा गया है कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों को राहत दी जा रही है। 
 
वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने कहा कि दुर्गापूजा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सितंबर महीने के भुगतान 25 सिंतबर से करने का फैसला किया है।
 
प्रधान सचिव ने ये पत्र सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, स्थानिक आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली, सभी विभागाध्यक्ष, सभा प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिला पदाधिकारी, सभी आरक्षी अधीक्षक और सभी कोषागार पदाधिकारी को (फॉवर्ड) किया है।
 
बता दें कि इस साल दुर्गा पूजा 29 सितंबर से शुरू हो रहा है और 8 अक्टूबर को विजयादशमी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS