बिहार
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री नीतीश ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2019 11:49:53 AMपटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देश-विदेश से लोग बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है।
उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज जन्मदिन की शुरुआत अपने गृह राज्य गुजरात में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' तथा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का अवलोकन करने के साथ की।