बिहार
तस्करी के आरोप में मोतिहारी के तुरकौलिया व पीपरा की दो महिलाएं गिरफ्तार, दो क्विंटल विदेशी काली मिर्च जब्त
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2019 6:04:38 PM रक्सौल। अनिल कुमार।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने गश्ती के दौरान सीमा क्षेत्र से 2 महिलओं को गिरफ्तार किया है। इनपर तस्करी का आरोप है। एसएसबी का कहना है कि विदेशी गोल मिर्च के साथ इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
जिसकी जानकारी देते हुए एसएसबी 47 वीं बटालियन के सेनानायक प्रियवर्त शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छापेमारी का नेतृत्व कंपनी हवाई अड्डा के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने की। जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। महिला टीम ने शहर के लक्ष्मीपुर से 2 क्विंटल से अधिक वियतनामी गोल मिर्च के साथ 2 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी के वाटगंज निवासी स्व. बंधु महतो की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती व कोटवा, तुरकौलिया निवासी बिगन महतो की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई। उक्त गोल मिर्च को दोनों महिलाएँ नेपाल से तस्करी कर भारत ला रही थी।