ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष, पश्चिमी चंपारण से हैं सांसद
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 3:05:57 PM
संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष, पश्चिमी चंपारण से हैं सांसद

पटना। आखिरकार बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया उप प्रभारी संजय मयूस ने इस बात की जानकारी दी है। संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से भाजपा सांसद हैं।
 
इससे पहले भाजपा नेता नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष थे। नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी थी। यह तलाश आज खत्म हो गई। संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। 
 
बता दें कि डॉ संजय जायसवाल लगातार तीसरी बार बेतिया से सांसद है। इनके पिता मदन प्रसाद जायसवाल भी बेतिया से सांसद रहे हैं। उनके निधन के बाद पार्टी ने 2009 में बेतिया से डॉ संजय जायसवाल को लोकसभा का टिकट दिया था, तब से वे लगातार सांसद है। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और एनडीए की सहयोगी जदयू से भाजपा के रिश्ते में तनातनी भी चल रही है। ऐसे में संजय जायसवाल का बिहार की कमान को संभालना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS