ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के पीपराकोठी में रेल ठीकेदार को गोली मारी, घायल कॉन्ट्रेक्टर पर नमस्ते बस मालिक गोलीकांड में शामिल होने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2019 10:00:00 PM
मोतिहारी के पीपराकोठी में रेल ठीकेदार को गोली मारी, घायल कॉन्ट्रेक्टर पर नमस्ते बस मालिक गोलीकांड में शामिल होने का आरोप

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

पूर्वी चम्पारण के कुड़िया गांव के पास गुरुवार को रेल ट्रैक की मिट्टी भराई का काम करा रहे ठीकेदार पंकज सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल ठीकेदार पंकज सिंह को मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ठीकेदार को तीन गोलियां लगी है। दो गोली बांह में और एक गर्दन में लगी है। बताया गया है कि पंकज सिंह पीपराकोठी के कुड़िया गांव के मूल निवासी है। उनका चांदमारी में डेरा है। 

 

घायल पंकज सिंह ने पुलिस को बताया है कि वे कुड़िया गांव में मिट्टी कटवा रहे थे। तभी कार पर सवार होकर चार लोग आए। जिसमें से दो उनके समीप आए। फिर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया है कि हमला करने वाले पीपरा निवासी राज तिलक सिंह और शिकारगंज निवासी राजा सिंह थे। पुलिस का कहना है कि बीते 27 मार्च को बंजरिया थाना क्षेत्र में चैलाहा शंकर ढाबा पर नमस्ते बस मालिक अभिनव सिंह उर्फ मिंटू सिंह को गाली मारकर घायल कर दिया गया था। इस हमले में राज तिलक सिंह के शामिल होने की बात सामने आई थी। वहीं इस हमले में ठीकेदार पंकज सिंह भी शामिल था। राजतिलक को बाइक पर बैठाकर पंकज सिंह ही शंकर ढाबा ले गया था। मिंटू सिंह को गोली मारने के बाद पंकज ही बाइक चलाकर राजतिलक को अपने चांदमारी डेरे पर छुपाया। फिर सुबह दोनों ने कहीं और चले गए थे।

 

यह भी पढ़ें:-नमस्ते बिहार बस के मालिक मिंटू सिंह पर मोतिहारी में चली अंधाधुन गोली, गंभीर घायल

 

 

पुलिस मुखबीरी के कारण हुआ हमला-

पंकज को गाेली मारने के पीछे दो बातें सामने आ रही हैं। एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंकज सिंह ने मिंटू सिंह गोलीकांड में पुलिस की मुखबीरी की थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। दूसरी बात तो पंकज ने पुलिस को बताई है। उससे हमले का स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही असली कारण का पता चल सकेगा।  

 

घायल पंकज सिंह ने पुलिस को बताया-

घायल पंकज सिंह ने पुलिस को बताया है कि तीन दिनों पूर्व राजतिलक ने ह्वट्सएप कॉल कर उसे बताया था कि मिंटू सिंह को उनपर हमला करने वालों का पता चल गया है। वे लोग कभी-भी तुम्हारी हत्या करवा सकते हैं। फिर आज कार पर सवार होकर राजतिलक सहित चार लोग आए और राज तिलक व राजा सिंह ने गोली मार दी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS