ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, मोकामा विधायक अनंत सिंह का है करीबी
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2019 3:48:26 PM
लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, मोकामा विधायक अनंत सिंह का है करीबी

पटना। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक लल्लू मुखिया ने पुलिस को जोरदार झटका देते हुये आज दोपहर बाढ़ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि लल्लू मुखिया को पुलिस मोकामा के विधायक अनंत सिंह के मामले में तलाश रही थी। उस पर अनंत सिंह के साथ मिलकर मुकेश सिंह और भोला सिंह की हत्या की साजिश करने का आरोप है ।

 
जानकारी के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह अजीत की हत्या की साजिश रचने की बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। बताया जाता है कि इस ऑडियो में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आवाज है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनंत सिंह का वॉइस सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है।
 
वायरल हुए ऑडियो क्लिप मामले में पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ-साथ लल्लू मुखिया के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। इसके बाद लल्लू मुखिया फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लल्लू मुखिया के आवास पर कुर्की-जब्ती भी की। साथ ही बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने लल्लू मुखिया पर 50 हजार का इनाम घोषित करने की अनुशंसा एसएसपी गरिमा मलिक से की थी। 
 
दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जब पुलिस अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में लेकर बाढ़ कोर्ट में पहुंची तो यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अब लल्लू मुखिया भी सरेंडर कर देगा। बाढ़ कोर्ट में सादे वेश में बड़ी संख्या में पुलिसवालों को तैनात किया गया था। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह अनंत सिंह को रिमांड पर लेने के लिए लगातार हाथ- पांव  मार रही थी। उनका ध्यान पूरी तरह से अनंत सिंह को रिमांड पर लेने के लिए लगा हुआ था। इसी का लाभ उठाते हुये लल्लू मूखिया ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS