ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के चकिया में रात्रि गश्ती के दौरान स्कोर्पियो ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2019 11:00:00 PM
मोतिहारी के चकिया में रात्रि गश्ती के दौरान स्कोर्पियो ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर।

 मोतिहारी। चकिया। रूबी सिंह की रिपोर्ट।

पूर्वी चम्पारण के चकिया थाना में पदस्थापित होमगार्ड के जवान रामबली महतो की रात्रि गश्ती के दौरान शहर के मन चौक के पास अज्ञात स्कोर्पियो की ठोकर से मौत हो गई। वे कोटवा थाना क्षेत्र के जेसौलीपट्टी मधुआहा के निवासी थे। 

 

इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि गश्ती के लिए सअनी मुन्नीलाल बेसरा होमगार्ड के जवान रामबली महतो, रामअशीष मुखिया, हरिशंकर सिंह एवं सहदेव भगत के साथ निकले थे। इस दौरान करीब सवा तीन बजे गश्ती गाड़ी शहर के मन चौक पर रुकी। जवान रामबली महतो लघुशंका के लिये सड़क पार कर गए। वापस लौटने के क्रम में अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायल जवान को चकिया रेफरल अस्पताल में ले जाया गय। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 मृतक होमगार्ड जवान लंगटु महतो के पुत्र बताये जाते हैं। सूचना पर उनकी पत्नी कलावती देवी भी परिजनों के साथ थाना पहुंची। मृतक के छोटा भाई रामलखन महतो ने बताया कि वे अपने मृतक भाई की पत्नी कलावती देवी को अपने भाई की मौत की बात नहीं बताई है। क्योंकि उनकी भाभी का पैर टूटा हुआ और बैंडेज बंधा हुआ है। मृतक को चार बेटा सत्यवीर महतो, शत्रुघ्न कुमार महतो, अर्जुन कुमार महतो व जितेंद्र कुमार महतो तथा दो बेटी सिंधु देवी व सुनीता देवी है। केवल उनके छोटे बेटे जितेंद्र अभी अविवाहित है। 

 

घटना की जानकारी मिलने पर थाना पर पहुंचे मृतक के पंचायत के मुखिया पुत्र निशांत कुमार ने बताया कि मृतक जवान बहुत ही गरीब परिवार के है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता जो उनके साथ रहते है। वे भी बीमार रहते हैं। वहीं डीएसपी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम मुज़फ्फरपुर में कराया जा रहा है। इसके बाद इसे सीधे मुज़फ्फरपुर से मोतिहारी के पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। पुलिस लाइन में मृतक जवान के सम्मान में सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजन को मुआवजा व अनुकंपा का भी लाभ दिया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS