बिहार
मोतिहारी के छतौनी में दिल्ली की युवती के साथ गैंग रेप
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2019 11:00:00 PM
मोतिहारी। शहर के मठिया मुहल्ले से बुधवार की रात शराब के नशे में एक युवती को छतौनी पुलिस ने विक्षिप्त अवस्था में थाने ले आई। युवती नशे की अवस्था में थी। उसने पत्रकारों को बताया है कि उसे फोन करके दिल्ली से बुलाया गया। एक घर में ले जाकर उसे बीयर पिलाया गया और हथियार के बल पर उसके साथ गैंग रेप किया गया। यवती ने बताया कि उससे फोन पर दो युवकों से बराबर बात होती थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती के बताए पते पर शराब की बोतलें। युवती के पटे कपड़े व हेयर क्लिप बरामद हुआ है। हलांकि पुलिस ने इन बातों की पुष्टि नहीं की है। देर रात पुलिस उसे सदर अस्पताल ले कर आई थी। यवती का कहना है कि वह गैंग रेप करने वालों को पहचान सकती है और उनका घर भी वह पहचानती है। वह दो लोगों के नाम भी पत्रकारों को बता रही है। अब पुलिस इसपर क्या कार्रवाई करती है। उसके बाद ही इस कांड का सही खुलासा हो सकेगा। यवती दिल्ली के तिलकनगर अपना पता बता रही है।